Philipines: तूफान ने मचाई फिलीपींस में तबाही, 23 की मौत, कई घर डूबे, छतों से रेस्क्यू किए जा रहे लोग
बाढ़ और भूस्खलन के कारण बिकोल क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ज्यादातर लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने के कारण हुई है। बाढ़ के कारण शहर और गांव के अलग-थलग होने और सड़के अवरुद्ध होने के कारण मौतों के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर फिलीपिंस में गुरुवार को उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण बाढ़ और भूकंप आ गया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के कारण सड़कों पर कारें बह गईं। घरों के छतों पर फंसे लोगों को मोटरबोटों की सहायता से बचाया जा रहा है। सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का एलान किया। उष्णकटिबंधीय तूफान ट्रामी के पूर्वोत्तर प्रांत से टकराने के बाद लाखों लोगों को बचाने के लिए दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा। पर्वतीय प्रांत इफुगाओ के एगुइनाल्डो शहर में 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी।
बाढ़-भूस्खलन से बिकोल क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित
बाढ़ और भूस्खलन के कारण बिकोल क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ज्यादातर लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने के कारण हुई है। अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन बाढ़ के कारण शहर और गांव के अलग-थलग होने और सड़के अवरुद्ध होने के कारण मौतों के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है। तूफान से अधिकतर मौतें मनीला के दक्षिण-पूर्व में छह-प्रांत बिकोल क्षेत्र में हुईं। यहां अबतक 20 लोगों की जान चली गई। गांवों में फंसे हजारों लोगों को सरकारी बलों ने बचाया। बिकोल क्षेत्र में गुरुवार को कई अन्य लोगों को भी बचाने जरुरत हैं, जो छतों पर फंसे हुए हैं।
तूफानी मौसम के कारण बचाव कार्यों में हो रही दिक्कत
राहत-बचाव कार्यों के लिए 1500 पुलिसकर्मियों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर. जनरल आंद्रे डिजोन ने कहा, “हम एक बार में सभी को बचा नहीं सकते हैं, क्योंकि लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। हमें अतिरिक्त मोटरबोटों की जरूरत है। हम प्रभावित लोग जिन्हें तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सकता है, उनतक तक भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।” अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तूफानी मौसम बना हुआ है, जिससे बचाव कार्यों में दिक्कत हो रही है।
सरकार की आपदा-शमन एजेंसी ने बताया कि दो मिलियन (20 लाख) से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 75400 ग्रामीण निवासी भी शामिल हैं। हर सार फिलीपींस में लगभग 20 तूफान आते हैं। 2013 में, टाइफून हैयान के कारण 7,300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस तूफान ने कई गांवों को नष्ट कर दिया था।