उत्तराखंड

पहाड़ से मैदान तक आज भी बदला रहेगा मौसम, आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को दोपहर के दो बजे तक उमस भरी गर्मी के बाद मेघ बरसने से लोगों को राहत मिली है। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। ऐसे में मंगलवार की तुलना में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा है। आज दून के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही रहने की संभावना है। आज भी मौसम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने तेवर दिखा सकता है।

ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button